Desk@ Black and White
Rishikesh: नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नंबर 14 सुभाष बनखंडी से सिमरन ने निर्दलीय के रूप में रविवार को नामांकन कर दिया। उन्होंने क्षेत्र में विकास को लेकर काम करना प्राथमिकता बताई। कहा कि वार्ड में जनसुविधा से जुड़े कई काम होने हैं, जोकि अभीतक नहीं हो पाएं हैं। स्थानीय जनता के आशीर्वाद से उन्होंने जनसेवक के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

रविवार को तहसील स्थित वार्ड एक से 14 के नामांकन कक्ष में आरओ विनोद डंगवाल को निर्दलीय प्रत्याशी सिमरन ने नामांकन पत्र सौंपा। पति अमित उप्पल व समर्थकों के साथ वह नामांकन के लिए पहुंची थीं। पर्चा दाखिल करने के साथ ही उन्होंने कहा कि सुभाष बनखंडी वार्ड में अभीतक भी नगर निगम की सुविधाओं से जुड़ा विकास नहीं पहुंच पाया है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए वह काफी समय से निस्तारण को सक्रिय थीं। जनप्रतिनिधि के रूप में समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए उन्होंने चुनाव लड़ना का फैसला लिया है। बताया कि वह बीकॉम पढ़ी हैं।
सिमरन ने बताया कि शिक्षित होने के साथ ही उन्हें क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या व जरूरत का भी ज्ञान है। सिमरन ने स्थानीय लोगों से पक्ष में मतदान की अपील भी की है। वहीं, नामांकन में उनकी प्रस्तावक की भूमिका में सुलेखा रहीं। इस दौरान समर्थक नितिन अग्रवाल, पूजन अग्रवाल, दीपक आहूजा, मुकेश राज, करनवीर मौजूद रहे।
