Black and White@ Desk
Rishikesh: हृषिकेश नारायण भगवान भरत के दर्शन करने पहुंचे यज्ञ सम्राट संत बाल योगेश्वर दास महाराज ने हृषिकेश नारायण भगवान भरत के दर्शन कर देश-प्रदेशवासियों के लिए सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा।इसीबीच भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज और वरुण शर्मा ने यज्ञ सम्राट संत बाल योगेश्वर महाराज को अंग वस्त्र पुष्पहार बनकर महाराज का भव्य स्वागत किया। महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने गोमुख का पवित्र जल महाराज को अमृत स्वरूप भेंट किया। भारत संस्कृत महाविद्यालय के ऋषि कुमारों ने वेद मंत्रों से महाराज का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। हर्षवर्धन शर्मा आदि संत उपस्थित रहे।
तीर्थनगरी पहुंचे यज्ञ सम्राट संत बाल योगेश्वर दास महाराज…हृषिकेश नारायण भगवान भरत के किए दर्शन
Leave a comment
Leave a comment
