Blackandwhite@ Desk
Rishikesh: देहरादून मे भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंट स्थित मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. नरेश बंसल को शौल व पौधा भेंट किया। दोनों नेताओ ने आगामी संसद, विधानसभा सत्र और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। डॉ.बंसल ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी के निर्देशन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे जन हित मे काम कर रही है। उन्होने मुख्यमंत्री के सामान नागरिक संहिता, हिन्दू अध्यन केन्द्र आदि फैसलों पर हर्ष जताते हुए सरकार के कामकाज की प्रशंसा की। कहा की डबल इंजन की सरकार मे प्रदेश का चौहमुखी विकास हो रहा है।
सांसद डॉ. नरेश बंसल CM धामी से मिले…बोले- राज्य सरकार कर रही अच्छा काम…कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा
Leave a comment
Leave a comment
