Desk@Black and white
Rishikesh: शिवपुरी में गंगातट पर नहाने के दौरान मेरठ स्थित शारदा नगर वीरनगर निवासी 40 वर्षीय अंकुर गोयल बह गए। वह नौकल सिस्टम कंपनी, मेरठ में प्रोजेक्ट हेड हैं।

रविवार सुबह हुए हादसे में एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि साथी अक्षय ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहा। अंकुर कंपनी के 35 लोगों के शिवपुरी के होटल में रुके थे। घटना के बाबत परिजनों को सूचित कर दिया है।
