Desk@Black and White
Rishikesh: पर्यटन मंत्री सतपाल महराज शनिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने रजिस्ट्रेशन के साथ यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों को तीर्थयात्रियों से अतिथि देवो भव: की भावना से स्वागत करने के लिए कहा। यात्रियों से भी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
ट्रांजिट केंद्र में निरीक्षण के दौरान पर्यटन मंत्री ने तीर्थयात्रियों से बातचीत की। उनका हालचाल लेते हुए व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। रजिस्ट्रेशन को लेकर पैदा हुई दिक्कतों को अतिशीघ्र अधिकारियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री ने चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन और सरकार की व्यवस्थाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी ली। केंद्र में निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय और ठहरने की व्यवस्थाओं को परखा। किसी भी यात्री को दिक्कत होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
मंत्री सतपाल ने बताया कि सरकार यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कर रही है। अभीतक पंजीकरण से पिछले साल का रिकॉर्ड इस दफा की यात्रा में टूटने की आसार हैं। यात्रा में मेडिकल समेत तमाम व्यवस्थाओं को यात्रियों के लिए जुटाया गया है। आपाता स्थिति से बचने के लिए यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से मौसम की जानकारी भी दी जा रही है। निरीक्षण में संयुक्त निदेशक पर्यटक वाईके गंगवार आदि शामिल रहे।
