Black and white@ Desk
Rishikesh: क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की। इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि सरकार आपदा की घड़ी में प्रभावितों के साथ है। प्रभावितों को सरकार मुआवजा राशि भी दे रही है। चंद्रेश्वर नगर में राशन किट (तेल, आटा, दालें, चावल, मसालें और चीनी) वितरित करते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। प्रभावितों के नुकसान का भी सर्वें करा रही है। कहा कि प्रभावित परिवारों को राशन की सुविधा मुहैया करा रही है। अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पानी की निकासी कर दी गई है। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि प्रभावितों के लिए लगातार मेडिकल की टीम भी भेजी जा रही है। नगर निगम को फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के भी निर्देश दिए गए है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, देवदत्त शर्मा, किशन मंडल, पार्षद शिव कुमार गौतम, माधवी गुप्ता, जगावर सिंह, सीमा रानी, जितेंद्र प्रसाद, संदीप साहनी, राहुल आदि मौजूद रहे।
मंत्री प्रेमचंद ने बांटी प्रभावितों को राहत
Leave a comment
Leave a comment
