Crime editor@ DN
Rishikesh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर साल 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) के तहत पुलिस के अभियान में एक शातिर नशे का सौदागर दबोचा गया है।

आरोपी से पुलिस ने तलाशी में 272 ग्राम चरस बरामद की है आरोपी की गिरफ्तारी हरिद्वार ऋषिकेश मार्ग स्थित भरत विहार गेट से की गई है। आरोपी की पहचान कोहिनूर पुत्र प्रेमचंद निवासी काले की ढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई है प्रभारी निरीक्षक को खुशी राम पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में आईडीपीएल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी, कांस्टेबल सत्यवीर और युवराज आदि शामिल थे।
