Black and white@ Desk
Rishikesh: श्यामपुर स्थित निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल (एनडीएस) की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया। स्कूल के संचालन के वक्त से कार्यरत अध्यापक कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र दिए।

शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह सेवानिवृत्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है, जोकि एनडीएस स्कूल में बच्चों का दिए जा रहे हैं। कहा कि संस्कार से एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने निर्मल आश्रम के शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कार्यों की जमकर सराहना भी की।

राज्यपाल ने कार्यक्रम में स्कूल की होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, जिसमें प्रताप सिंह, दीक्षा सकलानी, अविका सेमवाल, इशिका गोस्वामी, सोनल नेगी, श्रेया रावत और आयुषी शामिल थे। स्कूल के संचालन वक्त से नियमित कार्यरत अध्यापक और कर्मचारी संध्या थापा, नीरू अरोड़ा, रंजना शर्मा, नीरजा त्रिवेद्वी, सीमा भगवती ममगाईं, ललिता कृष्णा स्वामी, मनोहर सिंह रावत, मुकुल तायल, शम्मी पैन्यूली, दिनेश सिंह, जसपाल सिंह बिष्ट, हरमनप्रीत सिंह, तरनजीत सिंह, और बाबू सिंह को भी गर्वनर ने सम्मानित किया।
इससे पूर्व स्कूल के संस्थापक और निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने राज्यपाल को सरोपा और प्रतीक चिन्ह्र भेंट भी किया।
