Black and white@ Desk
Rishikesh: उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया। शिविर में कुल 22 लोगों ने समस्याएं दर्ज करवाई, जिसमें से 10 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
शनिवार को रायवाला के कोल घाटी में यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें न्यायिक सदस्य त्रिभुवन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों की बिजली संबंधित समस्याएं सुनी।
एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि शिविर में बिजली बिल संशोधन,आईडीएफ मीटर चार्ज, मीटर चेक करने, लॉ वोल्टेज संबंधित समस्याएं सुनी गई, जिसमें से 10 लोगों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। 12 लोगों की समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
शिविर में अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद, टेक्निकल मेंबर सईद अहमद, उपभोक्ता सदस्य दीपक फरस्वाण, सहायक अभियंता एसएस रावत, प्रधान सागर गिरि आदि मौजूद थे।
