Black and white@ Desk
Rishikesh: उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश पर शहरी विकास विभाग एक्शन में है। विभागीय निर्देश पर अब नगर निगम ऋषिकेश में सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत ने स्थानीय होटल, वैडिंग प्वाइंट और धर्मशाला संचालकों के साथ बैठक की।
उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन अनुभाग उत्तराखंड शासन की अधिसूचना 16 फरवरी 2021 के प्रावधानो और नियमों पर सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा की। नियम का पालन करने और अन्य नागरिकों को भी प्रोत्साहित करने की अपील की। मौके पर घाट रोड व्यापार सभा अध्यक्ष पवन शर्मा, अजीत गुप्ता, राजेश गुप्ता, बबलू रस्तोगी, प्रिंस सक्सेना, सतवीर पाल, राहुल पाल, नीरज कुशवाहा, प्रेम गुप्ता, सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं, MIS एक्सपर्ट गुरमीत आदि मौजूद रहे।
Highcourt के आदेश को लेकर नगर निगम में बैठक… व्यापारी हुए शामिल…नियमों के पालन की अपील
Leave a comment
Leave a comment
