Black and white@Desk
NewDelhi: दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को क्लियर मेजोरिटी मिल चुका है। आप ने 250 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि 15 वर्षों से MCD में काबिज रही भाजपा (BJP) को 104 सीटें मिली है। कांग्रेस (Congress) खुद को सिंगल डिजिट से आगे नहीं बढ़ा सकी, उसे चुनाव में मात्र 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्लीवासियों का धन्यवाद अदा करने के साथ ही दिल्ली की बेहतरी के लिए सभी से सहयोग मांगा है।
बुधवार को मतगणना शुरू होते ही आप और बीजेपी के बीच रूज्ञान को लेकर कई घंटों तक उतार-चढ़ाव चलता रहा। दोपहर बाद रूज्ञान काफी हद तक आप की ओर झुक गया। जिसके बाद आखिरी रिजल्ट आने तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई। आप के खाते में बहुमत के आंकड़े 126 से आठ सीटें अधिक गई हैं। इस चुनाव में एक ट्रांसजेंडर बॉबी आप के टिकट पर जीती है। बॉबी ने सुल्तानपुरी-ए वार्ड 42 से चुनाव लड़ा था।
एमसीडी के चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस के अलावा कई छोटे दलों के प्रत्याशियों और निर्दलीयों समेत कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन आदि में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
पार्टी सीट (जीती)
आप 134
बीजेपी 104
कांग्रेस 009
निर्दलीय 003
