Crime editor@ DN
Rishikesh: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच और वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग को लेकर घर से राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू को ज्ञापन देने निकले तीन लोगों को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धारा 151 में कार्रवाई की गई है। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन सिंह काला ने बताया कि गुमानीवाला निवासी राजेंद्र गैरोला को उसके घर के पास से दबोचा गया। जबकि, राज्य आंदोलनकारी सरोजनी थपलियाल और सामाजिक कार्यकर्ता रेनू नेगी को रेलवे रोड स्थित डीजीबीआर चौक के पास से पकड़ा गया।
बताया कि पुलिस को इंटेलिजेंस में कुछ लोगों के देहरादून में राष्ट्रपति के पास जाने की सूचना मिली थी, जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई। बताया कि पुलिस अंकिता मामले को लेकर आंदोलनरत लोगों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
