Crime editor@ DN
ऋषिकेश। राजस्थान से परिवार संग तीर्थनगरी पहुंचा एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों को उनकी चप्पल और कपड़े गंगाघाट के किनारे मिले, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बहने की आशंका के तहत पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे 80 वर्षीय हंसराज खुराना निवासी आदर्शनगर, जयपुर, राजस्थान परमार्थ निकेतन आश्रम के पास गंगाघाट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों को मौके पर उनकी चप्पल और कपड़े मिले। अनहोने की आशंका में उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने गंगा में बहने की आशंका पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम तक चले तलाशी अभियान में टीम को हंसराज का कोई सुराग नहीं लगा।
प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि गंगा में परमार्थ आश्रम से बैराज तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बावजूद, बुजुर्ग का कुछ पता नहीं लग पाया। अंधेरा होने की वजह से अभियान को रोकना पड़ा। सोमवार को फिर उनकी गंगा में तलाश की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद साथ आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता…गंगाघाट पर मिले चप्पल और कपड़े
Leave a comment
Leave a comment
