Chief Reporter@ RC
ऋषिकेश। राज्य की कुछ अदालतों में न्यायिक अधिकारियों के अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड नाराज हो गई है। काउंसिल के आह्वान पर गुरुवार को प्रदेशभर की बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने बार भवन के बाहर सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। इसी क्रम में बार एसोसिएशन ऋषिकेश के अधिवक्ताओं ने भी सांकेतिक धरना दिया।
निवर्तमान महासचिव नवानी ने बताया कि जज वकीलों का सहयोग नहीं कर रहे हैं। उल्टा वकीलों के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। लिहाजा, उत्तराखंड बार काउंसिल के आह्वान पर राज्य के सभी वकील एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। धरना देने में निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवान देवेंद्र प्रसाद सेमवाल शीशराम कंसवाल राजीव खेड़ा अमित वत्स अभिनव सिंह मलिक अजय ठाकुर विकास नेगी प्रदीप पयाल राकेश कंडवाल राजेश मोहन भूपेंद्र कुकरेती लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल रविंद्र बिष्ट मोहन पैन्यूली सीबी हटवाल संजय भटनागर आदि मौजूद रहे। वहीं, वकीलों की एक दिवसीय हड़ताल की जानकारी न होने के चलते कोर्ट से संबंधित कार्य निपटाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग हड़ताल के चलते बैरंग लौटे।
वकीलों की हड़ताल…धरना और प्रदर्शन… देखिए! वीडियो
Leave a comment
Leave a comment
