ऋषिकेश। मशहूर अदाकार दीया मिर्जा उत्तराखंड की हसीन पहाड़ी वादियों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंची हैं। दीया के ऋचा चड्ढा भी आई हैं। दोनों अभिनेत्रियां इस दौरान ऋषिकेश भी पहुंची। यहां उन्होंने एक मुनिकीरेती स्थित एक होटल भी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। होटल स्टाफ के पकवानों की तारिफ करते हुए उन्होंने देवभूमि को सुकून देने वाली जगह बताया।
दीया ने होटल में स्टाफ से बातचीत में आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश की जमकर प्रशंसा की। कहा कि यहां कलकल बहती गंगा और पहाड़ियों का दृश्य दिल को छू देने वाला है। हालांकि, वह यहां सिर्फ सैर-सपाटे या फिर किसी फिल्म या सीरियल शूटिंग के लिए पहुंची हैं, इसपर फिलहाल उन्होंने कुछ नहीं कहा।

बताते चलें कि दीया और ऋचा प्रशंसकों की नजरों से बचते हुए होटल तक पहुंची। इसबीच फैन्स को उनके मुनिकीरेती में होने की भनक लगी, तो वह भी होटल तक पहुंचे। हालांकि, वह होटल से जा चुकी थी। वहीं, होटल में पकवानों का स्वाद लेने के बाद उन्होंने स्टाफ के साथ एक फोटो भी खिंचवाई।
