Black and white@Rishikesh: ऋषिकेश वसंतोत्सव मेले के आयोजकों ने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। उन्होंने दोनों को ऋषिकेश में 20 जनवरी से होने वाले हृषिकेश वसंतोत्सव मेले के लिए आमंत्रित किया।
शुक्रवार को श्री भरत मंदिर ऋषिकेश के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज और तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में पहुंचे। वहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव महाराज और आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि 20 जनवरी से श्री भरत मंदिर ऋषिकेश में पांच दिवसीय हृषिकेश वसंतोत्सव मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्होंने योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को आमंत्रित किया। उन्होंने पांच दिवसीय कार्यक्रम की जानकारियां भी योगगुरु बाबा रामदेव को दी। कहा कि इसके तहत निर्धन कन्याओं का विवाह, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, साइकिल रेस, बैडमिंटन प्रतियोगिता, दंगल, साइकिल रेस, संस्कृत छात्रों के संस्कृतिक कार्यक्रम, बेबी शो, प्रसिद्ध भजन गायक मैथिली ठाकुर की भजन संध्या एवं हृषिकेश नारायण भारत भगवान की पौराणिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। योग गुरु बाबा रामदेव महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के ग्राम देवता हृषिकेश नारायण भरत भगवान को माना है। हृषिकेश नगरी मेरी कर्मभूमि भी रही है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हृषिकेश ऋषियों मुनियों की तपस्थली रही है, जहां त्रिवेणी का संगम है। यहां भरत भगवान भरत मंदिर के चारों धाम का फल 108 परिक्रमा करने से फल प्राप्त हो जाता है। ऐसी तीर्थ नगरी में हमें जाने का सौभाग्य मिलना बहुत ही सराहनीय है।
