blackandwhite@Rishikesh बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव के तहत ऋषिकेश के अधिवक्ता सुनील नवानी ने नैनीताल में सदस्य पद के लिए नामांकन किया। पर्चा दाखिल करने के बाद अधिवक्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत भी किया। नवानी ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए लगातार संघर्षरत रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सदस्य पद के लिए पर्चा भरा है। बताया कि वह बार एसोसिएशन ऋषिकेश में तीन दफा महासचिव भी रह चुके हैं।
