By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Black and White LiveBlack and White Live
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • उत्तरप्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • खेल
  • चर्चा
  • धर्म
  • शिक्षा
  • हलचल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रात्रि चौपाल: ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून प्रशासन की अनूठी पहल 
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट
उत्तराखंड राजकाज
ऋषिकेश में भाजपा का कांग्रेस अध्यक्ष और सपा प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन
Rishikesh राजनीति
बच्चों ने लिया कानून और अधिकार का ज्ञान
Rishikesh शिक्षा
बेकाबू होकर पलटे ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
Accident Rishikesh
ऋषिकेश में भगवान जगन्नाथ भव्य शोभायात्रा निकाली
Rishikesh धर्म
Aa
Black and White LiveBlack and White Live
Aa
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड
  • वीडियो
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • चर्चा
  • धर्म
  • हलचल
Search
  • Editors Pick
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • राजकाज
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • करियर
  • चर्चा
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हलचल
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Black and White Live > Blog > Dehradun > रात्रि चौपाल: ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून प्रशासन की अनूठी पहल 
DehradunRatri chaupal

रात्रि चौपाल: ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून प्रशासन की अनूठी पहल 

Web Editor
Last updated: 2026/10/21 at 9:10 PM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

blackandwhite@desk
देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों की धरातलीय स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से देहरादून प्रशासन देहरादून ने ‘रात्रि चौपाल’ की पहल शुरू की है। ‘जन सेवा–जन विश्वास–जन भागीदारी’ की भावना के अनुरूप इस पहल के तहत प्रशासनिक अधिकारी गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को समझते हुए समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकासखंड रायपुर की ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने सिंचाई की क्षतिग्रस्त नहर, टूटी पुलिया, विद्यालय के जर्जर भवन, धान की फसल में रोग एवं खरपतवार से नुकसान, जंगली जानवरों से खेती को नुकसान ,सड़क निर्माण के कारण जल निकासी बाधित होने तथा विद्यालय में पेयजल की समस्या सहित विभिन्न मुद्दे उठाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रात्रि चौपाल का प्रमुख उद्देश्य ग्राम स्तर पर उत्पन्न होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं की पहचान कर उनका स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाई जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

  • ग्रामीणों ने फसल के नुकसान समेत कई समस्याएं बताई 

रात्रि चौपाल में मालदेवता निवासी बच्चन सिंह कठैत ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सिंचाई की क्षतिग्रस्त नहर, पुलिया की मरम्मत, विद्यालय के जर्जर भवन, धान की फसल में रोग और खरपतवार के कारण हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया।इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नहर और क्षतिग्रस्त पुलिया से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को धान की फसल में रोग और खरपतवार से हो रहे नुकसान का परीक्षण कर उचित उपाय सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, खरपतवार की पहचान एवं उसके प्रभाव का आकलन करने के लिए नमूना पंतनगर भेजने के निर्देश दिए, ताकि समस्या के कारणों का पता लगाकर किसानों को उचित तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।

विद्यालय के जर्जर भवन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि भवन के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है तथा जल्द ही धनराशि उपलब्ध होने की संभावना है। इस पर विद्यालय भवन की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

  • सड़क निर्माण से जलभराव की समस्या पर कार्रवाई के निर्देश

क्षेत्रवासी मनोज पंवार ने अपने घर के निकट सड़क निर्माण के कारण पानी की निकासी बाधित होने और जलभराव की समस्या से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। इस पर उन्होंने सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय से जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, ग्राम प्रधान सरखेत ने ग्रामीण विद्यालय में पानी की समस्या उठाई। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर ही बजट की स्वीकृति प्रदान की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे विद्यालय में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई को गति मिलेगी।

  • चौपाल में यह अधिकारी रहे मौजूद

रात्रि चौपाल में ब्लॉक प्रमुख रायपुर सरोजिनी, ग्राम प्रधान शैलेंद्र चौहान, निदेशक ग्राम विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी अपर्णा बहुगुणा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसवंत सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने दिखाई ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकाथॉन’ को हरी झंडी

विद्यार्थियों को अच्छा इंसान बनना शिक्षा का उद्देश्य: मुख्यमंत्री

MDDA का बड़ा एक्शन: 5 जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

दून जिले में 123 में से तीन परीक्षा केंद्र संवेदनशील

देवप्रयाग में देहरादून की बुजुर्ग महिला ने लगाई गंगा में छलांग

Web Editor October 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article विद्यार्थियों को अच्छा इंसान बनना शिक्षा का उद्देश्य: मुख्यमंत्री
Next Article 26 अक्टूबर को ऋषिकेश में निकलेगी न्याय यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट
उत्तराखंड राजकाज October 27, 2026
ऋषिकेश में भाजपा का कांग्रेस अध्यक्ष और सपा प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन
Rishikesh राजनीति October 27, 2026
बच्चों ने लिया कानून और अधिकार का ज्ञान
Rishikesh शिक्षा October 27, 2026
बेकाबू होकर पलटे ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
Accident Rishikesh October 27, 2026
//

Blackandwhitelive.in न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से देश-दुनिया से लेकर राज्य की खबरों को पाठकों तक पहुंचाना हमारा ध्येय ही नहीं, लक्ष्य भी है। यह प्लेटफार्म आपको तेजी के साथ हर घटना से निर्भीकता और बिना किसी दबाव के निष्पक्षता से रूबरू कराने की कोशिश करेगा।

Quick Link

  • क्राइम
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • वीडियो
  • धर्म
  • करियर
  • शिक्षा

Most Viewed Posts

  • ऋषिकेश प्रेस क्लब: 77वां स्वतंत्रता दिवस महिला सशक्तिकरण को किया समर्पित (525)
  • ऋषिकेश: प्रतिबंधित एरिया में कैसे बिकती है शराब? और कैसे होती है अवैध बिक्री?…धरपकड़ देखिए… वीडियो (471)
  • विधानसभा अध्यक्ष बोलीं- रोजगार के लिए यह सबसे बेहतर जरिया (361)
  • नाबालिक का फर्राटा और मम्मी-पापा पर 25 हजार का जुर्माना (297)
  • ऐसे हुई ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मौत… रेलवे ने जारी किया वीडियो (290)

Out Team

Chief Editor – Rao Mazid Ali
Mobile & WhatsApp- 9997977522, 7906517141

Political Editor- RR

Crime editor- DN

Chief Reporter- RC

Black and White LiveBlack and White Live
Follow US

© 2022 Black & While Live News. All Rights Reserved. | Developed by: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?