black and white@desk
ऋषिकेश। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के लोग आहत हुए हैं। बोले, पहले भी राहुल सेना के शौर्य पर सवाल उठा चुके हैं। सेना पराक्रम के सबूत मांगने के साथ प्रश्नचिन्ह्र लगाना उनकी संस्कृति बन गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का यह मुद्दा उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़ा है। 2027 के चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देने के लिए राज्य की जनता तैयार बैठी है।

रेलवे रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता कर विधायक प्रेमचंद ने यह बात कही। बोले, सेना की स्ट्राइक पर भी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पर टिप्पणी कर उन्होंने सभी हदों को पार कर दिया है। देश सेवा में लगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पर उत्तराखंड के लोग गर्व करते हैं, मगर राहुल की टिप्पणी ने आपमानित करने जैसा काम किया है। राज्य के लोग इसे किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं करने वाले हैं।
एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि भाजपा के लिए यह कोई चुनाव लाभ का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह राज्य की अस्मिता से जुड़ा मामला है, जिसपर हर प्रदेश का वासी आक्रोशित है। वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, दीपक धमीजा, कौशल बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
