black and white@desk
ऋषिकेश। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपाईयों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर भाषा की मर्यादा जरूरी है। अजीत डोभाल का अपमान उत्तराखंड की भावनाओं और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है।

गुरुवार शाम भाजपाई रेलवे मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुये और प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी निंदनीय है। अजित डोभाल ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है और उन पर इस प्रकार के आक्षेप देश के सुरक्षा तंत्र का मनोबल गिराने वाले हैं। कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस प्रकार की बयानबाजी का हर स्तर पर विरोध करेंगे और राहुल गांधी को अपने बयान को तत्काल वापस लेना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी,प्रदेश धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक कपिल गुप्ता जी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ज्योति सजवान, सुरेंद्र सुमन,शिवम टुटेजा, राजपाल ठाकुर, दीपक धमीजा, दिनेश सती, अनीता ममगाई, नितिन सक्सेना, राजेश दिवाकर, राधेश्याम जाटव, सोनू पांडे, जीतेंद्र पाल, आशु अरोड़ा, सौरभ अग्रवाल, पूर्णिमा तायल, मोनिका गर्ग, दुर्गा जिंदल, विनोद डिमरी, दीपक बिष्ट,अनिरुद्ध शर्मा, जगावर सिंह, कौशल बिजलवान, मयंक शर्मा, प्रतीक पाल, शिवम शाह, चंद्रेश्वर यादव आदि शामिल रहे।
