blackandwhite@desk
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एल मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री मुरुगन ने राज्यसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दिया है। डेयरी मंत्रालय का काम देख रहे मुरुगन ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा दिहाड़ी मजदूरों के बेटे होने से लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा हैं। अब मैं जमीनी स्तर पर लौटना चाहता हूं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं।
