Desk@ Black and White
Rishikesh: ह्रषीकेश वसंतोत्सव में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर नंद में पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री हरि नारायण भरत के दर्शन किए।

श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल पर प्रपन्नाचार्य महाराज ने जगद्गुरु का स्वागत किया। शंकराचार्य को स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान भरत नारायण के अवतार द्वारकाधीश श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा भेंट की। वहीं, शंकराचार्य ने महंत वत्सल को बताया कि उन्हें प्रयागराज महाकुंभ में जाना था, लेकिन इससे पहले वह यहां भगवान श्रीभरत नारायण के दर्शनों के लिए आए। बोले, इस सिद्ध पीठ पर आकर उन्हें परम आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है। इसीबीच वरुण शर्मा, महंत रवि शास्त्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, दीपक भारद्वाज ने शंकराचार्य का आशीर्वाद भी लिया।

