Desk@ Black and White
Rishikesh: मुनिकीरेती नगरपालिका में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी बीना जोशी दिन निकलते ही सर्द मौसम में जनसंपर्क के लिए डोर-टू-डोर पहुंच रही हैं, तो निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने भी बीना व 11 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैं। कार्यकर्ता भी पार्टी का परचम लहराने के लिए क्षेत्र में जी-जान से जुटे नजर आ रहे हैं।
राज्य में निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण के बाद मुनिकीरेती सीट को महिला आरक्षित किया गया, जिसमें पार्टी की अध्यक्ष पद उम्मीदवार बीना जोशी हैं। बीना काफी पहले से राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। हर कोई स्थानीय नागरिक उन्हें बाखूबी जानता है। वहीं, पहले प्रधान और फिर पालिका अध्यक्ष बने रोशन रतूड़ी को भी मुनिकीरेती का बच्चा से लेकर बुजुर्ग तक जानता है। वैसे भी वह पहचान के कभी मोहताज नहीं रहे हैं। इस चुनाव में पार्टी ने बीना जोशी का मौका दिया है, तो निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी भी संगठन की जीत के लिए पूरजोर प्रयासों में जुटे हुए हैं। प्रत्याशी बीना जोशी के जनसंपर्क में कदमताल से लेकर मतदाताओं तक गली-मौहल्ले से लेकर नगर के हर विकास कार्य को वह गिनाकर भाजपा के पक्ष की मतदान की अपील कर रहे हैं।
प्रत्याशी बीना जोशी का भी रोजाना रूटीन तड़के उठने के साथ ही देर रात तक क्षेत्र के मतदाताओं के बीच रहने का बना हुआ है। सीटों के आरक्षण और चुनाव की अधिसूचना से पहले भी बरसों से क्षेत्र में राजनीतिक रूप से वह काफी सक्रिय रही हैं। बहरहाल, चुनाव में सिर्फ भाजपा ही नहीं, विपक्षी दल के प्रत्याशी भी जीत हासिल करने को कोशिशों में जुटे हैं। देखना होगा कि आखिर 23 जनवरी के मतदान के बाद परिणाम में मुनिकीरेती पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होता है?
निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ‘रोशन’ ने भाजपा की जीत को झोंकी ताकत
Leave a comment
Leave a comment
