By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Black and White LiveBlack and White Live
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • उत्तरप्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • खेल
  • चर्चा
  • धर्म
  • शिक्षा
  • हलचल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Rishikesh: स्वाभिमान महारैली- यह अस्तित्व और पहचान का मुद्दा: डिमरी
Share
Notification Show More
Latest News
गैरसैंण से लौटते हुए मुख्यमंत्री का ऋषिकेश में भव्य स्वागत 
Rishikesh उत्तराखंड
लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप व्यवहार करे विपक्ष: धामी
Editors Pick उत्तराखंड राजकाज राजनीति
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट
उत्तराखंड राजकाज
ऋषिकेश में भाजपा का कांग्रेस अध्यक्ष और सपा प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन
Rishikesh राजनीति
बच्चों ने लिया कानून और अधिकार का ज्ञान
Rishikesh शिक्षा
Aa
Black and White LiveBlack and White Live
Aa
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड
  • वीडियो
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • करियर
  • राजकाज
  • चर्चा
  • धर्म
  • हलचल
Search
  • Editors Pick
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • राजकाज
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • करियर
  • चर्चा
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हलचल
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Black and White Live > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Rishikesh: स्वाभिमान महारैली- यह अस्तित्व और पहचान का मुद्दा: डिमरी
Editors Pickउत्तराखंडकरियरक्राइमचर्चाराजकाजराजनीतिराज्यशिक्षाहलचल

Rishikesh: स्वाभिमान महारैली- यह अस्तित्व और पहचान का मुद्दा: डिमरी

Web Editor
Last updated: 2024/09/29 at 8:49 PM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

Black and White@ Desk
Rishikesh: मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को स्वाभिमान महारैली में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, पूर्व कर्मचारियों के साथ आम नागरिक जुटे। संयोजक मोहित डिमरी ने नटराज चौक पर उत्तराखंड राज्य निर्माण के नायक स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनसभा में मोहित डिमरी ने कहा कि बलिदानों के बाद मिला राज्य उत्तराखंड 24 बरस बाद भी पहचान के संकट जूझ रहा है। यहां के मूल निवासियों को उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है। अब तो हालात इतने खतरनाक हो चुके हैं कि मूल निवासी अपने ही प्रदेश में दोयम दर्जे के नागरिक बनते जा रहे हैं। आज न मूल निवासियों को नौकरी मिल रही और न ठेकेदारी। हर तरह के संसाधन मूल निवासियों के हाथों खिसकते जा रहे हैं।


डिमरी ने मूल निवास की कट ऑफ डेट 1950 लागू करने के साथ ही प्रदेश में मजबूत भू-कानून समय की मांग बताया। बोले, यह मुद्दा राज्य के लोगों की पहचान और उनके भविष्य से जुड़ा है। इस लड़ाई को जीते बिना उत्तराखंड का भविष्य असुरक्षित है। आरोप लगाया कि मजबूत भू-कानून नहीं होने से ऋषिकेश ही नहीं,पूरे उत्तराखंड में जमीनों की खुली बंदरबांट चल रही है। इससे राज्य की डेमोग्राफी बदल गई है।
सह संयोजक लुसुन टोडरिया और सचिव प्रांजल नौडियाल ने कहा कि उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकार सुरक्षित रहें, इसके लिए मूल निवास 1950 और मजबूत भू-कानून लाना जरूरी है। कहा कि आज प्रदेश के युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
समिति से जुड़े हिमांशु बिजल्वाण, कोर मेंबर सुरेंद्र नेगी, और हिमांशु रावत ने कहा कि जिस तरह प्रदेश के मूल निवासियों के हक हकूकों को खत्म किया जा रहा है, जिससे एक दिन प्रदेश के मूल निवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा।
समिति के गढ़वाल संयोजक अरुण नेगी और कुमांऊ संयोजक राकेश बिष्ट ने कहा कि अगर सरकार जनभावना के अनुरूप मूल निवास और मजबूत भू-कानून लागू नहीं करेगी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता एलपी रतूड़ी, विकास सेमवाल, हर्ष व्यास, सुदेश भट्ट, हिमांशु पंवार, अनिल डोभाल, गोकुल रमोला, कुसुम जोशी, संजय सिलस्वाल, पंकज उनियाल, प्रमोद काला, उषा डोभाल, सुरेंद्र रावत, आशीष नौटियाल, नमन चंदोला, शूरवीर चौहान, नीलम बिजल्वाण, केपी जोशी ने भी लोगों को संबोधित किया।

सीमित की आगे यह होगी रणनीति
-ऋषिकेश में रविवार को महारैली आयोजित करने के बाद समिति ने आगे की रणनीति भी सार्वजनिक की है। संयोजक मोहित डिमरी ने बताया कि प्रदेश में मूल निवास की सीमा 1950 और मजबूत भू-कानून लागू करने को लेकर चल रहे आंदोलन को घर-घर में ले जाया जाएगा। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जल्द ठोस कार्यक्रम बनाकर पूरे प्रदेश में स्वाभिमान यात्रा शुरू की जाएगी। चरणबद्ध तरीके से समिति विभिन्न कार्यक्रम करेगी, जिसके तहत गांव-गांव जाने से लेकर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में जाकर युवाओं से संवाद किया जाएगा।

समिति ने फिर दोहराई मांगे
-प्रदेश में मूल निवास की कट ऑफ डेट 1950 घोषित की जाए। इसी आधार पर मूल निवासियों को सरकारी और प्राइवेट नौकरियों, ठेकेदारी, सरकारी योजनाओं समेत तमाम संसाधनों में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी मिले।
-राज्य में मजबूत भू-कानून लागू हो, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में 200 वर्ग मीटर भूमि खरीदने की सीमा लागू हो। इसकी खरीद के लिए 30 वर्ष पहले से उत्तराखंड में रहने की शर्त अनिवार्य रखी जाए। प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि खरीदने-बेचने पर पूर्ण पाबंदी हो।
-राज्य गठन के बाद से वर्तमान तिथि तक सरकार की विभिन्न व्यक्तियों, संस्थानों, कंपनियों आदि को बेची और दान व लीज पर दी गई भूमि का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए।
-प्रदेश में किसी भी तरह के उद्योग के लिए जमीन को 10 साल की लीज पर दिया जाए। इसमें भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी स्थानीय लोगों की तय हो। ऐसे सभी उद्यमों में 90 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को मिले। जिस उद्योग के लिए जमीन दी गई है, उसका समय-समय पर मूल्यांकन किया हो। इसी आधार पर लीज आगे बढ़ाई जाए।

महारैली में यह मुद्दे भी उठे
-नशा
-सुरक्षा
-रोजगार
-महिला उत्पीड़न
-अंकिता हत्याकांड

 

You Might Also Like

लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप व्यवहार करे विपक्ष: धामी

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट

ऋषिकेश में भाजपा का कांग्रेस अध्यक्ष और सपा प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन

बच्चों ने लिया कानून और अधिकार का ज्ञान

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह ने किया स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड का आह्वान

Web Editor September 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का होगा उत्पादन…THDC और महाराष्ट्र सरकार में करार
Next Article अधिवक्ता सुनील नवानी ने की मजबूत पैरवी…मां-बेटा 4 साल बाद बरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गैरसैंण से लौटते हुए मुख्यमंत्री का ऋषिकेश में भव्य स्वागत 
Rishikesh उत्तराखंड October 28, 2026
लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप व्यवहार करे विपक्ष: धामी
Editors Pick उत्तराखंड राजकाज राजनीति October 28, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट
उत्तराखंड राजकाज October 27, 2026
ऋषिकेश में भाजपा का कांग्रेस अध्यक्ष और सपा प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन
Rishikesh राजनीति October 27, 2026
//

Blackandwhitelive.in न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से देश-दुनिया से लेकर राज्य की खबरों को पाठकों तक पहुंचाना हमारा ध्येय ही नहीं, लक्ष्य भी है। यह प्लेटफार्म आपको तेजी के साथ हर घटना से निर्भीकता और बिना किसी दबाव के निष्पक्षता से रूबरू कराने की कोशिश करेगा।

Quick Link

  • क्राइम
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • वीडियो
  • धर्म
  • करियर
  • शिक्षा

Most Viewed Posts

  • ऋषिकेश प्रेस क्लब: 77वां स्वतंत्रता दिवस महिला सशक्तिकरण को किया समर्पित (526)
  • ऋषिकेश: प्रतिबंधित एरिया में कैसे बिकती है शराब? और कैसे होती है अवैध बिक्री?…धरपकड़ देखिए… वीडियो (472)
  • विधानसभा अध्यक्ष बोलीं- रोजगार के लिए यह सबसे बेहतर जरिया (362)
  • नाबालिक का फर्राटा और मम्मी-पापा पर 25 हजार का जुर्माना (299)
  • ऐसे हुई ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मौत… रेलवे ने जारी किया वीडियो (290)

Out Team

Chief Editor – Rao Mazid Ali
Mobile & WhatsApp- 9997977522, 7906517141

Political Editor- RR

Crime editor- DN

Chief Reporter- RC

Black and White LiveBlack and White Live
Follow US

© 2022 Black & While Live News. All Rights Reserved. | Developed by: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?