Black and white@Desk
Rishikesh: तीर्थनगरी ऋषिकेश में दिल्ली से घूमने आए एक महिला बैंककर्मी समेत दो लोग गंगा में नहाते हुए डूब गए। छह साथियों में से दो को राफ्टिंग गाइड ने बचाया। जबकि, चार लोग खुद ही किनारे तक पहुंच गए। एसडीआरएफ के तलाशी अभियान में बैंककर्मी और छात्र का सुराग नहीं लग पाया है।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक रविवार को आठ लोग गंगा में नहाने के लिए मस्तराम घाट पहुंचे थे। इसी बीच तेज प्रवाह की चपेट में आकर 29 साल की बैंककर्मी नेहा पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत, यूपी और साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी, टू ट्वेल्थ एवेन्यू, नोएडा, यूपी डूब गए। दो लोगों को गंगा में घटनास्थल के पास से गुजर रहे राफ्ट गाइड ने बचाया। इनमें 29 वर्षीय साक्षी कुमारी पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74, नोएडा, यूपी को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है।
अन्य की पहचान चाहत पुत्र प्रेम कुमार, श्रेया पुत्री पंकज मजूमदार, नमन पुत्र संदीप कुमार और अनुप्रिया पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप सभी निवासी सेक्टर 74 , नोएडा, यूपी व अंकुर आनंद पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर, भागलपुर, बिहार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रवि सैनी ने बताया कि गंगा में डूबी नेहा और साहिल की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है।
