Black and white@Desk
Rishikesh: लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर दिन-रात मेहनत कर भाजपा को जीत दिलाने के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला। उन्हें मिलन भोज के तौर पर इकट्ठा किया गया। इस दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमंचद अग्रवाल ने ‘प्रेम’ से न सिर्फ भोज परोसा, बल्कि संगठन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अथक प्रयासों की हौसला अफजाई भी की। वहीं, मंत्री प्रेमचंद रविवार रात परशुराम चौक में टेंट के गोदाम में लगी आग में नुकसान का जायजा लेने भी पहुंचे। नुकसान का आकलन कर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार उचित सम्मान मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में मान बड़ा है और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। बोले, इस दफा लोकसभा चुनाव में भाजपा का 400 होना तय है, जिसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों पर जीत से मतगणना का शुभारंभ होगा।
मौके पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सुमित पंवार, कविता शाह, सतीश सिंह, माधवी गुप्ता, राधे जाटव, देवदत्त शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, संजय व्यास, दिनेश सती, ललित जिंदल, प्रदीप कोहली, अमित वत्स, राजू नरसिम्हा, राजेश दिवाकर, संजीव पाल, सोनू प्रभाकर, सोनू पांडे, गुड्डी कालूड़ा, उषा जोशी, राजकुमारी पंत, मोनिका गर्ग, भावना किशोर गौड़, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, दीपक बिष्ट, जितेंद्र पाल, राजेंद्र बिष्ट, अनंत राम भट्ट, सुजीत यादव, सौरभ गर्ग, अविनाश भारद्वाज, विशाल शाही आदि मौजूद रहे।
