Crime Desk@Black and white
Rishikesh: सोशल मीडिया पर दबंग छवि और लाइक व शेयर के चक्कर में एक युवक हवालात पहुंच गया। पुलिस के हाईवे पेट्रोलिंग वाहन पर हाथ में सिगरेट के लेकर बोनट पर बैठकर फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक हाल ही में पुलिस के हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के बोनट पर बैठकर कोट-पेंट में हाथ में सिरगेट लिए एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एसएसपी अजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों को युवक की पहचान कर धरपकड़ के निर्देश दिए। जांच में पुलिस का पता चला कि युवक गंगानगर, ऋषिकेश स्थित गली नंबर तीन का निवासी है। पुलिस ने दबिश देकर युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पहचान सामवेद पुत्र संजय चौबे के रूप में हुई।

कार्यवाहक कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि सामवेद तपोवन के एक होटल में काम करता है। यहीं पुलिस की पेट्रोलिंग कार पार्किंग में खड़ी थी, जिसका फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर खुद की दबंग छवि दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर उसने कमेंट और लाइक के साथ मशहूर होने के लिए यह हरकत की। बताया कि फोटो खींचने के बाद उसने इसे ऋषिकेश से सोशल मीडिया पर वायरल किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 469 और आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
