ऋषिकेश: जून में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर डीएम सोनिका ने त्रिवेणी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। घाट को जाने वाली सड़क से अतिक्रमण को भी हटाने के लिए कहा। विभागीय अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली बताया कि अभी से मेहमानों के आगमन को लेकर बनने वाली व्यवस्थाओं के खर्च संबंधी प्रस्ताव तैयार कर लें। मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, शक्ति प्रसाद नगर आयुक्त तनवीर मारवाह, एसडीओ अनुभव नौटियाल, सीओ संदीप नेगी, घाट रोड व्यापार सभा अध्यक्ष पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
