Rishikesh: जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत मेहमानों का देव भूमि उत्तराखंड की धरती पर आगमन शुरू हो गया है सबसे पहले चीन और इटली के डेलिगेट्स जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। छोलिया नृत्य से एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत किया गया।शासन प्रशासन ने मेहमानों के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक साफ सफाई से लेकर सौंदर्यकरण के साथ ही मार्ग को भी चमकाया है। मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर चीन और इटली के 10 प्रतिनिधि पहुंचे, जिसमें चीन व इटली के पांच- पांच प्रतिनिधि शामिल रहे। लोकनृत्य के दौरान मेहमान खुद को रोक नहीं पाए लोकनृत्य टीम के साथ जमकर नृत्य किया। दोपहर बाद फ्रांस के 2 प्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं।
