@Desk
Rishikesh: चारधाम को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर पहले ही बजट स्वीकृत कर काम चल रहा है। अब केंद्र सरकार की ओर से रेलवे को लेकर जारी बजट में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम तक भी ट्रेन पहुंचने की उम्मीद जगी है।
केंद्रीय बजट में सरकार ने रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड रुपये के बजट की घोषणा की है, जिसमें से 75 हजार करोड रुपये नई परियोजनाओं पर खर्च करने की बात कही गई है। ऐसे में डोईवाला से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम तक के लिए रेल पहुंचने की उम्मीदों को भी पंख लग गए हैं। रेल विकास निगम गंगोत्री-यमुनोत्री धाम तक रेल पहुंचाने के लिए सर्वेक्षण और तकनीकी चर्चा कर साल 2022 में रेलवे बोर्ड को करीब 30 हजार रुपए करोड रुपये की फाइनल डीपीआर भेज चुका है।
उम्मीद है कि रेलवे के लिए घोषित बजट से चारधाम को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने के तहत गंगोत्री-यमुनोत्री रेल परियोजना पर भी सरकार बजट आवंटन कर काम शुरू करेगी। बताते चलें कि, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के लिए डोईवाला से 121.76 किमी लंबी रेलवे के सिंगल ट्रैक के लिए फाइनल डीपीआर रेलवे बोर्ड भेजी गई है। इसमें से 70 प्रतिशत ट्रैक सुरंगों के अंदर होगा। डोईवाला से 22 पुल और 22 ही सुरंगों के साथ 10 स्टेशन डीपीआर में शामिल हैं।
—————–
ऋषिकेश-डोईवाला लाइन बिछाने की भी उम्मीद
-लंबे वक्त से ऋषिकेश को रिलायंस के जरिए डोईवाला से जोड़ने की मांग की जा रही है ऐसे में रेलवे को लेकर घोषित बजट में इस बहुप्रतीक्षित रेल लाइन के बीच ने की भी उम्मीद जगी है गंगोत्री यमुनोत्री धाम के लिए रेल परियोजना शुरू होती है तो यह तय है कि ऋषिकेश को रेल लाइन के जरिए डोईवाला से भी जोड़ा जाएगा कारण गंगोत्री यमुनोत्री धाम के लिए रेल से जाने को डोईवाला से ही तीर्थयात्री को ट्रेन पकड़ नहीं होगी। बता दें कि, चार धाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश ही है।
