Chief editor@ Rao Mazid Ali
Rishikesh: उत्तराखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की एशियाई चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग 2022-23 आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप को नाम टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप दिया गया है।
आयोजक टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजीव विश्नोई ने मंगलवार को मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टिहरी झील जलाशय में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय चैंपियनशिप में केनो और कयाकिंग होगी, जिसमें देशभर से 300 खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों में 100 महिलाएं हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी कर जाएंगे।
सीएमडी ने बताया कि आयोजन के जरिए उत्तराखंड के युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग भी दी जाएगी उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश दुनिया में प्रदर्शन के दौरान भी कारपोरेशन की ओर से सहयोग किया जाएगा। बताया कि 28 दिसंबर को प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय विद्युत मंत्री आर के सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी जलाशय में करेंगे।
मौके पर कॉर्पोरेट संचार विभाग के अपर महाप्रबंधक डॉ एएन त्रिपाठी, प्रबंधक गौरव कुमार आदि मौजूद थे।
