Black and white@ Desk
Rishikesh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका मुनिकिरेती को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अटल निर्मल नगर पुरस्कार से नवाजा है। पुरस्कार राशि के तौर पर 15 लाख रुपए की धनराशि का चेक दिया है। अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत 75 लाख की कार्य कराने की घोषणा भी की है।
अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह के मुताबिक पालिका को यह पुरस्कार स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला है। पालिका नगर क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़े का उठान की व्यवस्था, शत प्रतिशत सोर्स सेग्रिगेशन की व्यवस्था,कूड़े के निपटान और नगर क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था आदि स्वच्छता संबंधी इंतजाम करती है जिसके तहत निर्धारित रैंकिंग प्रदान की जाती है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल मुकाम मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने स्थानीय नागरिकों का आभार जताया है उन्होंने साल 2023 के स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर क्षेत्र को देश में नंबर वन बनाने के लिए भी लोगों से सहयोग की अपील की है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अनुराधा गोयल,कल्याण सिंह, दीपक कुमार, योगेश्वर मिस्र आदि शामिल रहे ।
स्वच्छता में मुनिकीरेती जलवा कायम…फिर उत्तराखंड में नंबर-1…मुख्यमंत्री ने दिया पुरस्कार
Leave a comment
Leave a comment
