Black and white@ Desk
Rishikesh: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने भी बिलावल की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
प्रतीक ने कहा कि पाक की नापाक हरकतें जारी हैं। पाकिस्तान के गैर जिम्मेदार नेताओं की वजह से पाकिस्तान लगातार रसातल में जा रहा है। जबकि, भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। कहा कि विश्व में भारत का रुतबा बढ़ता जा रहा है, जिससे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बौखलाहट में है। कहा कि बिलावल भुट्टों को गैर जिम्मेदाराना बयान को लेकर सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी होगी।
उनकी इस तरह की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बता दें कि, पाक के विदेश मंत्री की टिप्पणी को लेकर देशभर में उबाल है। जगह-जगह पर बिलावल भुट्टो के पुतले फूंके जा रहे हैं, तो कहीं उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी है। ऋषिकेश में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका था।
