Political editor@ RR
Rishikesh: कोरोना काल के बाद पहली बार श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी के कैंपस कॉलेज ऋषिकेश में छात्र संघ चुनाव 24 दिसंबर होने जा रहे हैं। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर ऋतिक पाठक और उपाध्यक्ष पद पर केशव पोरवाल को उतार दिया है। अन्य चार पदों पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा 16 दिसंबर प्रस्तावित है।
एबीवीपी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में की गई। इस दौरान ऋतिक पाठक और केशव पोरवाल के समर्थन में पहुंचे सैकड़ों छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। जिला संयोजक शुभम शर्मा ने कहा कि इस बार छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में उत्साह है। दावा किया कि 24 दिसंबर की सुबह छात्र एकजुट होकर परिषद के प्रत्याशियों को विजय दिलाएंगे। नाम की घोषणा होने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ऋतिक पाठक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के भरोसे पर खरा उतरा जाएगा।
उपाध्यक्ष प्रत्याशी केशव पोरवाल ने कहा कि परिषद के सभी प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत की बात कही।
इस दौरान जिला संगठन मंत्री मनीष राय, विभाग प्रमुख अमित गांधी, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, प्रान्त खेल प्रमुख विनोद चौहान, नगर अध्यक्ष प्रवीन रावत, नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, रोहित सोनी, वीरेंदर चौबे, अनुज पल, दिया कुशवाहा, रचित गोयल मौजूद रहे।
