Rishikesh bureau@ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थनगरी ऋषिकेश में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके तहत 22-25 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिनमें साइकिल रेस, दंगल, बैडमिंटन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर, कवि सम्मेलन, बेबी शो आदि कार्यक्रम शामिल हैं।

मंगलवार को झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर परिसर में वसंतोत्सव समिति की बैठक हुई। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने कहा कि जनवरी माह में बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कहा कि वसंतोत्सव के तहत 22 से 25 जनवरी तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार के कार्यक्रम और अधिक भव्य रूप में होंगे। जिनमें साइकिल रेस, दंगल प्रतियोगिता, बैडमिंटन, रक्तदान शिविर, मटकी फोड़, कवि सम्मेलन, बेबी शो, कला प्रतियोगिता, रस्साकसी आदि के साथ-साथ भगवान श्री भरत नारायण की शोभा यात्रा का संचालन भव्य रूप से किया जाएगा। कहा कि इसको लेकर आगामी बैठक 17 दिसंबर को की जाएगी, जिसमें संयोजकों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

मौके पर वरुण शर्मा, विनय उनियाल, दीप शर्मा, अनीता ममगाईं, विमला रावत, मंजू बडोला, राधा रमोला, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य केएल दीक्षित, श्री भरत मंदिर संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त भट्ट, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि शास्त्री, भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, राकेश मियां, अशोक अग्रवाल, सुनील प्रभाकर, डीबीपीएस रावत, मनोरंजन देवरानी, धीरज चतरथ, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, डॉ. मनीष भट्ट, अनिल बडोनी, आरपी भारद्वाज, रामकुमार संगर, संदीप शास्त्री, गोविन्द सिंह रावत, बृजपाल राणा, धर्मेश मनचंदा, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, प्यारेलाल जुगरान, संजय ध्यानी, पार्षद सुरेंद्र नेगी, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, दीपक भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
