Black and white@ Desk
Rishikesh: मुनिकीरेती स्थित नीमबीच पर गंगा में नहाते हुए एक युवक के डूब गया। सूचना पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश में अभियान चलाया। गंगा में सर्चिंग के दौरान घंटेभर बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार की दोपहर हुआ। तपोवन के घुघताणी निवासी 20 वर्षीय संदीप थापा होली खेलने के बाद साथियों संग गंगा में नहाने पहुंचा था। अचानक वह तेज प्रवाह की चपेट में आ गया। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने एक घंटे में गंगा से संदीप का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
वहीं, थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बाबत परिजनों को भी सूचित कर दिया है।
