Black and White@ Desk
Rishikesh: नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए राजनीतिक लोगों और निर्दलीयों के बीच जंग है, तो वार्डों में भी घमासान कम नहीं है। निगम 32 नंबर सुमन विहार वार्ड में पार्षद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी अनिल रावत हैं।
वह भोर से लेकर आधी रात तक जनसंपर्क में जुटे हैं। कहना है कि सुमन विहार को आखिर जिस विकास की जरूरत थी, वह पिछले पांच साल में स्थानीय निवासियों को मिला नहीं। इसमें उनकी निगम से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हो, या फिर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से निजात। अनिल रावत ने कहा कि स्थानीय मतदाताओं ने राजनीतिक दलों को कई दफा है, लेकिन उन्होंने निर्दलीय के रूप में जनसेवा से जुड़े लोगों को अभी तक मौका नहीं दिया है।
बोले, वह सिर्फ वार्ड के विकास के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधा हरवक्त अच्छी रहे, यही उनकी पहली प्राथमिकता है। स्थानीय मतदाताओं के पास यह मौका है कि न सिर्फ उनकी आवाज, बल्कि वार्ड को सरकारी सुविधा संपन्न बनाने के लिए मतदान करें, जिसके लिए उनका दावा है कि वह कम नहीं, परिपूर्ण उम्मीदवार हैं। उन्होंने मतदाताओं से गुरूवार को जनसंपर्क में चुनाव चिन्ह बाल्टी पर मतदान की अपील भी दोहराई।
