Black and White@ Desk
Rishikesh: नगर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की चेकिंग के लिए पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया।इस दौरान 72 मकानों में बाहरी लोग बिना सत्यापन के रहते मिले, जिसपर मकान मालिकों का चालान कर पुलिस ने सात लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस की कार्रवाई से किरायेदारों में हड़कंप मचा रहा।

कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि घरों में किरायदार रखने पर उसका सत्यापन कराना अनिवार्य है। इस बाबत पुलिस जागरूकता अभियान भी चला चुकी है। समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से इस बाबत लोगों को अवगत भी कराया जाता है। बावजूद, कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते यह चेकिंग की गई। बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलेगा।
