Black and white@Desk
Rishikesh: भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल महामंत्री प्रतीक कालिया ने परिवहन सचिव बृजेश संत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आदेश के बावजूद ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय की ओर से सीएनजी ऑटो रिक्शा के परमिट नहीं जारी नहीं करने से अवगत कराया। बताया कि छह महीने के भीतर 100 लोग आवेदन कर चुके हैं, लेकिन एआरटीओ कार्यालय उन्हें परमिट जारी नहीं कर रहा है। परेशान आवेदक शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे थे, जिसके चलते उन्हें यहां आना पड़ा। नगर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं से भी उन्होंने परिवहन सचिव का अवगत कराया। इस बाबत एक ज्ञापन भी सौंपा। बताया कि परिवहन सचिव ने इस बाबत एआरटीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।
परिवहन सचिव से मिले भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक… बताई CNG ऑटो-रिक्शा आवेदकों की परेशानी
Leave a comment
Leave a comment
