-वत्सल हरेला पर्व पर ज्योति विशेष स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
-श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य और नगर आयुक्त शैलेंद्र हुए शामिल
Black and White@Desk
Rishikesh: हरेला पर्व पर हरिद्वार रोड स्थित ज्योति विशेष विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज और नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने स्कूल में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप।
कार्यक्रम में महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने कहा कि पौधारोपण का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बिना पौधों के मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लिहाजा, सभी को पौधारोपण करने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र में वृहद पौधारोपण चलाया गया है, जिसमें स्कूलों और विभिन्न संस्थाओं को शामिल गया है। पखवाड़ेभर में ही हजारों की संख्या में पौधे रोप जा चुके हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कचरे से निर्मित ट्री-गार्ड भी लगाए गए हैं। प्रधानाचार्य अंबिका धस्माना, गीता कुकरेती, आईडी जोशी, वीरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश सुनेजा, सुनील प्रभाकर, एसबीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र बिष्ट, सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल आदि मौजूद रहे।
