Black and White@Desk
Dehradun: राजधानी देहरादून में प्रेमनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त कोबरा गैंग के तीन सदस्यों को हाई प्रोफाइल ड्रग LSD (Lysergic acid diethylamide) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नंदा की चौकी बिधोली रोड से पकड़ में आए आरोपियों से पुलिस ने हाईप्रोफाइल मादक पदार्थ LSD (Lysergic acid diethylamide) 2058 ब्लॉटस, छह ग्राम हेरोइन और इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया है। SSP Dehradun अजय सिंह ने के मुताबिक आरोपियों की पहचान रजत पुत्र अशोक भाटिया और शिवम पुत्र अशोक अरोड़ा दोनों निवासी हकीकत नगर, जिला सहारनपुर, यूपी व कृष पुत्र स्व. प्रवीण गिरोटी निवासी ईदगाह, चकराता रोड, कैंट देहरादून के रूप में हुई है।
SSP ने बताया कि तीनों कोबरा गैंग के सम्पर्क में आए। देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों और पार्टीयों में LSD (Lysergic acid diethylamide) के साथ हेरोइन की सप्लाई करने लगे। बताया कि रजत ने बंगलौर स्थित डीलर से डार्क वेब पर हाईप्रोफाइल ड्रग्स को आर्डर कर कुरियर के माध्यम से LSD मंगवाता है। कृष प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र है। जबकि, शिवम अरोड़ा प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र है। दोनों शिक्षण संस्थानो के छात्रों से LSD के साथ अन्य मादक पदार्थ महंगे दामों मे उपलब्ध कराते हैं। पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम रजत भाटिया करता है। आरोपियों ने पूछताछ में बड़े LSD डीलर के संबंध में जानकारी है, जिसकी घर पकड़ को पुलिस प्रयास में जुटी है।

बलेनो और ईको स्पोर्ट्स कर भी मिली
– आरोपियों से पुलिस ने बलेनो और इको स्पोर्ट्स कर भी बरामद की है। धरपकड़ में शामिल टीम को पुलिस SSP ने 25000 रुपये देने की घोषणा की है। टीम में CO रीना, SO गिरीश नेगी, SSI प्रमोद खुगशाल, SI राजीव धारीवाल, प्रवीण सैनी, नरेंद्र बिष्ट, राजेश शाह, सुशांत, परविंदर, उमेश, नितिन, अमरेंदर और किरण आदि शामिल थे।
