Black and White@ Desk
Rishikesh: मनमानी किराया वृद्धि समेत व्यापारी उत्पीड़न को रोकने के लिए गठित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संघर्ष समिति कि मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान सभी व्यापारियों से 5 फरवरी तक समस्याएं समिति तक पहुंचने की अपील की गई।
प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री दीपक तायल ने बताया कि 7 फरवरी को संबंधित पक्षों के साथ समिति की बैठक होगी, जिसके चलते 5 फरवरी को व्यापारियों से शिकायत उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। मौके पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया, प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल, एडवोकेट जितेंद्र अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अंशुल अरोड़ा, पंकज शर्मा, पंकज चावला, जितेंद्र आनंद आदि मौजूद रहे।
