Blackandwhite@Desk
Rishikesh: खारास्रोत में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए संत निरंकारी मिशन आगे आया है। चार अस्थायी ठिकानों पर शरण लिए करीब 300 लोगों को हररोज दोपहर का खाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मिशन ने ली है, जिसपर राहत-बचाव कार्य में जुटे नगरपालिका प्रशासन ने मिशन से जुड़े लोगों की हौसला अफजाई की है।
शनिवार को मुनिकीरेती स्थित बारात घर, पूर्णानंद डिग्री कॉलेज, कबीर चौरा आश्रम और पीडब्ल्यूडी गेस्ट में शरण लिए आपदा प्रभावित परिवारों से संत निरंकारी मिशन के सदस्य मिलने पहुंचे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ तनवीर सिंह मारवाह के साथ प्रभावित को दोपहर का भोजन बांटा। मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा कि संस्था समाजसेवा के कार्य रक्तदान शिविर सफाई अभियान पौधारोपण आदि लगातार कर रहा है। उन्होंने बताया प्रभावितों के घर पहुंचने तक उन्हें एक वक्त का खाना मिशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। ब्रांच संयोजक हरीश बांगा ने कहा कि देशभर में मिशन से जुड़े लोग सेवा कार्यों में लगे हैं। खासकर आपदा में सदस्य राहत-बचाव से लेकर प्रभावितों को आवश्यक सहायता देने के लिए भी आगे रहते हैं। उन्होंने कहा उन्होंने बताया की सभासद बबीता रामबोला एवं समाजसेवी अजय रमोला की पहल पर मिशन ने यह सेवा कार्य ऋषिकेश में शुरू किया है।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने इस जनसेवा पर मिशन के सदस्यों को आभार जताया। ईओ तनवीर सिंह ने बताया कि अभीतक नगरपालिका प्रशासन ही प्रभावित परिवारों के खाने का इंतजाम कर रहा था, लेकिन एक टाइम को भोजन मिशन से मिलने से मदद मिली है। अन्य सामाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाओं को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए। मौके पर मिशन के क्षेत्रीय संचालक दिलबर पंवार, जीएस चौहान, महादेव उनियाल, धर्मेंद्र पयाल, अनिल लिंगवाल, कृष्णानंद खंडूड़ी, पृथ्वी रमोला, रीता कुड़ियाल आदि मौजूद थे।
300 लोगों को हररोज देंगे भोजन…सेवा को मिशन ने बढ़ाया हाथ
Leave a comment
Leave a comment
