Riahikesh: कैबिनेट मंत्री प्रकरण में भाजपा ने सुरेंद्र सिंह नेगी के समर्थन में आयोजित महापंचायत में भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने महापंचायत में हेट स्पीच के बाबत पुलिस से लोगों के नामजद शिकायत की है, जिसमें संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार की अगुवाई में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। सुमित ने शिकायत देकर बताया कि गुरूवार को गुमानीवाला में आयोजित महापंचायत में दो लोगों ने मंच से लोगों को भड़काते हुए हिंसा फैलाने की कोशिश की। उन्होंने भाषणा में 10 मिनट के लिए पुलिस हटाने के बाद मंत्री को किसमें कितनी हिम्मत और ताकत दिखाने की बात कही। टिप्पणी की निंदा करते हुए सुमित ने कहा कि यह समाज में जहर घोलने, सामाजिक अशांति और समाज को बांटकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए किया गया।
प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि शिकायत के आधार पर धर्मवीर प्रजापति और संजय सिलस्वाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सुमन, पार्षद शिवकुमार गौतम, दिनेश सती, शिवम टुटेजा, बृजेश शर्मा, नितिन सक्सेना, माधवी गुप्ता, सीमा रानी, सतीश पाल, दीपक बिष्ट, प्रदीप कोहली, चेतन शर्मा, राजपाल ठाकुर, निर्मला उनियाल, गुड्ड़ी कलूड़ा, नमिता सरकार, राजू शर्मा, किशन मंडल, राधे जाटव, जगावर सिंह, अरूण बड़ोनी, राजेंद्र बिष्ट, राजेश दिवाकर, प्रदीप दूबे, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा आदि मौजूद थे।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने धर्मवीर प्रजापति और संजय सिलस्वाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2) यानी समुदायों के बीच शत्रुता, घॄणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से झूठे बयान आदि फैलाना। 506 के तहत आपराधिक धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की है।
सुरेंद्र समर्थक पर एक और केस
ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थक कौशल बिजलवान पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भी पुलिस को शिकायत दी गई। आरोप है कि संजय सिलस्वाल ने परिवार के साथ जन्म को लेकर अभद्र टिप्पणी की। पुलिस ने संजय पर मुकेश गुनसोला निवासी गुमानीवाला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
