Rishikesh: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार निर्मल आश्रम पहुंची। इस दौरान सेवादारों और आश्रम के प्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने आश्रम में दरबार साहिब में मत्था टेका और देश की खुशहाली की कामना की।

शुक्रवार को एम्स में आयोजित वाई-20 सम्मेलन में शामिल होने के बाद राज्यमंत्री डा. भारती प्रवीण पवार ने निर्मल आश्रम में दरबार साहिब संग्रहालय देखा। उन्होंने निर्मल संप्रदाय से जुड़े ऐतिहासिल दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। ढ़ाई सौ साल पुरानी श्री गुरू ग्रंथ साहिब और श्रीमद्भगवद् गीता की प्रतिलिपियां देखकर वह बेहद उत्साहित नजर आईं।
राज्यमंत्री ने आश्रम के लंगर हॉल पहुंचचकर गुरू का स्मरण किया। साधु और श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा, जिसके बाद उन्होंने खुद सेवादारों और आश्रम के प्रतिनिधियों के साथ लंगर ग्रहण किया। उन्हें प्रतिनिधियों ने बताया कि आश्रम व उसकी 12 सहयोगी संस्थाओं देशभर में निस्वार्थ जनसेवा कार्यों लगी हैं, जिसपर डा. भारती ने सेवा कार्यों पर सराहना भी की। उन्होंने निर्मल आश्रम अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
मौके पर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सरदार बिक्रमजीत सिंह, नेत्र संस्थान के महाप्रबंधक अजय शर्मा, ज्ञान दान अकादमी की प्रधानाचार्या, डा. सुनीता शर्मा, आतम परकाश कोछर, सरदार करमजीत सिंह, कुलदीप सिंह दीपा, हरमनप्रीत सिंह, अशोक जोशी, गुर्जिंदर सिंह, दिनेश शर्मा, हरविंदर सिंह, प्रतीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
