Rishikesh: भाजपा लगातार संगठन की मजबूती के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी अपडेट करने में लगी हुई है। हर रोज उनसे क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का फीडबैक लिया जा रहा है।
संगठन की मजबूती को किए जाने वाले कार्य का भी पूरा ब्यौरा तलब हो रहा है। गुरुवार को रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय में ऋषिकेश इकाई की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा शामिल हुए उन्होंने खुद मंडल की सरल ऐप पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की डाटा एंट्री कार्यकर्ताओं से अपलोड कराई। मौके पर राजेश कुमार दिवाकर, पूजा पांडे, दीपक बिष्ट, ज्योति पांडे, कविता शाह, दीपक धमीजा, पंकज शर्मा, कपिल गुप्ता, राजकुमार राज मंडल महामंत्री पवन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन की मजबूती को लगातार एक्शन में BJP….कार्यकर्ताओं से कराई बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की डाटा एंट्री
Leave a comment
Leave a comment
