Rishikesh: भाजयुमो की ओर से Y-20 चौपाल की श्रंखला में बालावाला स्थित नक्षत्र इंस्टिटट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के अध्यापक ऋषभ भट्ट ने भविष्य का कार्य विषय पर युवाओं को व्याख्यान दिया।

भट्ट ने बताया कि मौजूदा दौर में भारतीय युवाओं पर दुनिया भर की नजर है। उन्हें अंतर राष्ट्रीय स्तर के कार्यों को करने के प्रति प्रेरित किया G-20 किस संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के संयोजक शिवम टुटेजा ने बताया कि मोर्चा चौपाल के तहत युवाओं को के प्रति जागरूक कर रहा है। उनके विचारों को सुनने के बाद सुझाव के साथ सरकार को भी उपलब्ध करा रहा है। बताया कि मोर्चा अभी तक जिले में 5 कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। जल्द ही चौपाल आयोजित करने वाले संस्थानों के संचालकों को मोर्चा सम्मानित भी करेगा। मौके पर नवीन पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
