Rishikesh: राज्य के युवाओं को वैश्विक चुनौतियों को जानने के साथ ही उनके समाधान को आवाज बुलंद करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। आयोजन में न सिर्फ उनकी बात को इतमिनान से सुना जाएगा, बल्कि गुजाइंश हुई, तो दुनियाभर के ताकतवर देशों के प्रतिनिधि उसपर चर्चा कर अमल भी करेंगे।
दरअसल, राज्य में मई में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले वाइ-20 सम्मेलन का आयोजन एम्स ऋषिकेश में किया जा रहा है, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि और राज्य के 13 जिलों के युवा भी शामिल होंगे। चार और पांच मई को होने वाले आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, शांति निर्माण और सुलह, लोकतंत्र में युवा, स्वास्थ्य, भलाई और खेल समेत विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। देश-विदेश की प्रोत्साहित करने वाले हस्तियां युवाओं का मार्गदर्शन करेंगी। विचारों के आदा-प्रदान के साथ सवाल-जवाब का सिलसिल भी होगा। केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर से लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई मनानीय सम्मेलन में शामिल होंगे।
एम्स प्रशासन ने राज्य सरकार के साथ मिलकर सम्मेलन की जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि देश के कुल तीन संस्थानों को इस आयोजन के लिए चुना गया है, जिनमें एक एम्स ऋषिकेश भी है। यह सौभाग्य के साथ बड़ा मौका है, जिसमें राज्य के युवाओं को दुनियाभर के मुद्दों को न सिर्फ समझने, बल्कि बेहतरी के लिए विचार रखने का मंच भी उपलब्ध होगा। वहीं, नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल के मुताबिक वाइ-20 कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शहरी विकास विभाग के निदेशक और डीएम देहरादून जल्द एम्स में तैयारियों के लिए पहुंचेंगी।
दुनिया तक पहुंचेगी उत्तराखंड की आवाज…राज्य के युवाओं को मिलेगा वाइ-20 में मौका
Leave a comment
Leave a comment
