Political editor@ RR
Rishikesh: उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून लागू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बरकरार है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इसी कानून को लेकर शहर में रोड शो किया था। अब फिर कार्यकर्ताओं ने शहर में सीएम के आभार को लेकर पदयात्रा की है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए त्रिवेणी घाट तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को नकल विरोधी कानून के फायदे की जानकारी दी गई। मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने बताया कि नकल विरोधी कानून लागू होने से युवाओं का भविष्य और ज्यादा सुरक्षित हो गया है। नकल के बल पर सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देखने वालों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवा निकाल दी है।
शर्मा ने कहा कि देश में नकल विरोधी कानून एक नजीर बन कर पेश हो रहा है। पदयात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता शाह मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, पार्षद शिव कुमार, सीमा रानी, पार्षद विकास तेवतिया आदि शामिल रहे।
देश में नजीर बना उत्तराखंड का नकल विरोधी कानून: पवन
Leave a comment
Leave a comment
