Black and white@ Desk
Rishikesh: ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G-20) के दो आयोजनों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। यह दोनों आयोजन मई व जून 2023 में ऋषिकेश में होंगे, जिसमें 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
भाजपा प्रवक्ता विनय सुयाल ने रविवार को हरिद्वार रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में इस बाबत पत्रकार वार्ता की। कहा कि प्रदेश को भी जी-20 की मेजबानी का मौका मिला है। यह सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि ऋषिकेश के लिए गौरव काक्षण है कि 20 देशों के प्रतिनिधि तीर्थ नगरी पहुंचेंगे। इससे पहले से ही विश्व पटल पर योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी के रूप में विख्यात ऋषिकेश को और ज्यादा पहचान मिलेगी।
सुयाल ने बताया कि आयोजन की तारीख में अभी तय नहीं हुई है तिथि मिलते ही इसकी जानकारी को भी साझा किया जाएगा। वार्ता में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाया। मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट, मनोज ध्यानी, शिव कुमार गौतम, कविता शाह आदि मौजूद रहे।
